Chaibasa: गुवा शहीद दिवस और शिबू सोरेन की अंतिम जोहार यात्रा की तैयारी, समिति का गठन

गुवा:  आगामी 8 सितंबर को गुवा में होने वाले शहीद दिवस और झारखंड आंदोलन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम जोहार यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को झामुमो जिला समिति की बैठक डीबी गुवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की।

बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अंतिम जोहार यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस मौके पर जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसमें झामुमो के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि शहीद परिवारों और झामुमो कार्यकर्ताओं को शहीद स्थल तक सुरक्षित पहुँचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की होगी। श्रद्धांजलि सभा में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर और आसपास के गांवों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यकर्ता जोश और खरोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

तैयारी की अगली समीक्षा बैठक 4 सितंबर को गुवा में होगी, जिसमें विधायक, पूर्व विधायक, सांसद और मंत्री भी शामिल रहेंगे।

बैठक में जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, महिला एवं युवा मोर्चा प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: मटेरियल अनलोडिंग के दौरान हाइवा पलटी, चालक घायल

Spread the love

Related Posts

Ramnavami : माटीगोडा दयाल राम मंदिर में हुई राम-सीता की हुई पूजा, हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

जादूगोड़ा : रामनवमी के अवसर पर माटीगोंडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी श्री दयाल राम नवमी उत्सव की धूम रही। भारी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित…

Spread the love

Potka : सानग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल

पोटका : सानग्राम गांव में शुक्रवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 10 बजे जगन्नाथ मंदिर संकीर्तन समिति द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time