Kharagpur: रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 4 फोन बरामद

खड़गपुर:  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बालेश्वर ने सोरो रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान 26 वर्षीय ऋषिकेश मोहंती, निवासी साहापुर (भद्रक, ओडिशा) के रूप में हुई है। रेल मदद पर मिली शिकायत के आधार पर आरपीएफ ने स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर गहन तलाशी अभियान चलाया। सुबह करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 के भद्रक छोर पर संदिग्ध युवक को देखा गया, जो भागने की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन मिले—सैमसंग (₹30,000), रियलमी नाज़रो (₹13,000), मोटोरोला (₹16,000) और पोको (₹16,000)। सभी की कुल कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 4 सितंबर को ट्रेन नंबर 18410 डाउन और भद्रक-खड़गपुर सेक्शन की अन्य ट्रेनों से ये मोबाइल चुराए थे।

बरामद सामान BNSS-2023 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। आरोपी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजकीय रेल पुलिस (GRPS) बालेश्वर को सौंप दिया गया, जहां मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरपीएफ ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना रेल मदद नंबर पर दें। इस सफल कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: खड़गपुर DRM का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और स्वच्छता पर जोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस…

Spread the love

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time