मुंबई: बिग बॉस 19 के दर्शकों को इस हफ्ते बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। वीकेंड का वार इस बार सलमान खान नहीं बल्कि डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट करेंगी। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फराह कई कंटेस्टेंट्स को जोरदार फटकार लगाती दिख रही हैं।
कुनिका पर बरसी फराह
प्रोमो में फराह खान सबसे ज्यादा कुनिका सदानंद पर भड़कती नजर आईं। उन्होंने कहा–
“कुनिका जी, घर में आपका रवैया बहुत शॉकिंग है। किसी की प्लेट से खाना निकलवाकर रखना और दूसरों की परवरिश पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है। आप मानती हैं कि आप कभी गलत नहीं हो सकतीं, लेकिन आप कंट्रोल फ्रीक बनती जा रही हैं।”
फराह के डांटते वक्त भी कुनिका का एटिट्यूड साफ नजर आया। वह उनकी बातें सुनकर अजीब से एक्सप्रेशन देती दिखीं।
परवरिश वाले कमेंट से मचा था हंगामा
दरअसल, इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान कुनिका ने तान्या की परवरिश पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद तान्या बुरी तरह रो पड़ी थीं और पूरे घरवाले कुनिका के खिलाफ हो गए थे।
बसीर और नेहल को भी फटकार
फराह खान ने सिर्फ कुनिका ही नहीं, बल्कि बसीर अली और नेहल को भी जमकर सुनाया। बसीर से फराह ने कहा– “आपको लगता है कि आप गलत सीजन में आ गए हैं। बताइए किस तरह के कंटेस्टेंट चाहिए थे, हम उन्हें रिप्लेस कर देंगे।” वहीं लगातार लड़ाई-झगड़े को लेकर नेहल को भी खरी-खोटी सुनाई गई।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some




















































