बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पीएम श्री खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक समीर महंती ने छात्रों से कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन बेहद ज़रूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।

विधायक ने स्कूल के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालय में नया मीटिंग हॉल, बेंच और साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा।
इस बैठक में प्रधानाध्यापक कमल कुमार ने भी कहा कि स्कूल की प्रगति के लिए अभिभावकों का सहयोग सबसे अहम है। बैठक में करीब 350 अभिभावक मौजूद रहे। इसके अलावा उप-प्रमुख मुन्ना होता, गोपन पड़ीहारी, बिशाल बारिक, जादूपति राणा और अध्यक्ष दीनानाथ महतो समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































