बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना में अभिषेक कुमार ने शनिवार को नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी चंदन कुमार से विधिवत कार्यभार संभाला।
प्रभार संभालने के बाद अभिषेक कुमार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना और शांति व्यवस्था बनाए रखना होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जनता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और भरोसा जताया कि वे क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने में सफल होंगे। अभिषेक कुमार ने भी लोगों को विश्वास दिलाया कि जरूरत पड़ने पर वे हमेशा उनकी सेवा में उपलब्ध रहेंगे।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: खण्डामौदा स्कूल में विधायक ने किए वादे, स्कूल को मिलेगा नया हॉल और साइकिल स्टैंड
There is no ads to display, Please add some


















































