Bahragora: खण्डामौदा स्कूल में विधायक ने किए वादे, स्कूल को मिलेगा नया हॉल और साइकिल स्टैंड

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के पीएम श्री खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक समीर महंती ने छात्रों से कहा कि सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन बेहद ज़रूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई पर ध्यान दें।

 

विधायक ने स्कूल के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालय में नया मीटिंग हॉल, बेंच और साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा।

इस बैठक में प्रधानाध्यापक कमल कुमार ने भी कहा कि स्कूल की प्रगति के लिए अभिभावकों का सहयोग सबसे अहम है। बैठक में करीब 350 अभिभावक मौजूद रहे। इसके अलावा उप-प्रमुख मुन्ना होता, गोपन पड़ीहारी, बिशाल बारिक, जादूपति राणा और अध्यक्ष दीनानाथ महतो समेत कई शिक्षक और गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा में शुरू हुई ‘बाबूलाल सोरेन परिवार सम्मान योजना’, जरूरतमंदों को मिलेगा राशन कार्ड

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ, टुसु, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच ने झारखंड की संस्कृति को बनाया जीवंत

झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने बांधा शमां, अतिथि-दर्शक थिरकने को हुए मजबूर जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बुधवार को बिस्टुपुर के ऐतिहासिक गोपाल (रीगल)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *