Jamshedpur: बिरसानगर में सुबह-सुबह झपटमारी, बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया सोने का चेन

जमशेदपुर:  शनिवार सुबह करीब 6:40 बजे बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के पास झपटमारी की वारदात हुई। मोहरदा जानकी कॉलोनी निवासी लाल बिहारी प्रसाद जब दूध लेने जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका सोने का चैन छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 100 डायल नंबर पर भी कॉल किया। इसके बावजूद दोपहर 12 बजे तक थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस देरी से स्थानीय लोगों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

इलाके के लोगों ने पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और पुलिस की निष्क्रियता से जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। लोगों ने मांग की है कि फुटेज के आधार पर पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बरसोल थाने के नए थाना प्रभारी बने अभिषेक कुमार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *