Jamshedpur: घर में फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान, क्षेत्र में शोक – जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर:  बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-1 में शुक्रवार शाम 16 वर्षीय सिमरन मुंडा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिमरन कक्षा 9 की छात्रा थी। घटना के समय उसकी मां काम पर थीं और छोटा भाई स्कूल से लौटकर आया तो उसने बहन को पंखे से लटका पाया। तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी गई और पुलिस को खबर दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिमरन को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवारजनों से पूछताछ कर रही है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। किशोरी की अचानक मौत से बिरसानगर इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर दुख और चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बिरसानगर में सुबह-सुबह झपटमारी, बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाया सोने का चेन

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time