Jamshedpur : झामुमो नेता बबन राय की पत्नी के निधन पर विधायक मंगल कालिंदी ने जताया शोक

  • सोनारी आवास पहुंचकर विधायक व झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • विधायक मंगल कालिंदी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दी सांत्वना

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बबन राय की पत्नी का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पुणे के एक अस्पताल में इलाजरत थीं, जहां इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद खबर के बाद जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सोनारी स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें : Potka : एकलव्य विद्यालय शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, संगठन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

बबन राय की पत्नी का पुणे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

सोनारी स्थित आवास पर पहुंचे विधायक के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे। इनमें झामुमो नेता प्रणव महतो, मानगो के झामुमो नेता उज्ज्वल दास, विजय ठाकुर, सच्चिदानंद शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, सुरेश गौड़, उमेश हो, अनिल कुजूर, जावेद खान, विवेक पाठक, हरप्रीत सिंह और अरविंद कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को धैर्य बनाए रखने की अपील की।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पोटका के पूर्व विधायक सनातन माझी की पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जादूगोड़ा :आदिवासी भवन करनडीह में पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन माझी की पांचवी पुण्य तिथि मनाई गई. इधर इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि…

Spread the love

Kharagpur : IIT खड़गपुर का छात्र अपने कमरे में मिला मृत, 10 दिनों में दूसरी घटना से मचा हड़कंप

खड़गपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में एक और छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time