Saraikela: रंगदारी विवाद पर चाइना चापड़ हमला मामले में एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला:  कपाली ओपी क्षेत्र में रंगदारी विवाद को लेकर हुई चाइना चापड़ हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15 का निवासी है। पुलिस ने उसे चाईबासा स्थित बाल गृह भेज दिया।

15 सितंबर की रात करीब 8 बजे वार्ड संख्या-21, खड़ीया कोचा में रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान 30 वर्षीय मुजाहिद हुसैन अंसारी ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने उन पर चाइना चापड़ से हमला कर दिया। हमले में मुजाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर पर गहरी चोट आई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मुजाहिद को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि नाबालिग समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि बाकी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ओपी प्रभारी का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: 50 लीटर के टैंक में डाल दिया 58 लीटर पेट्रोल, साकची में पेट्रोल पंप पर जोरदार हंगामा – देखें Video

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time