Jamshedpur: टेंपो से टकराकर गिरी दीवार – नौ वर्षीय बच्ची की मौत, चालक फरार

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। गली में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची की दीवार गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक टेंपो गली में घुस रहा था। टेंपो के किनारे दीवार से टकराने के कारण दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके पास खेल रही बच्ची दीवार के नीचे दब गई। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई।

हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुनीता नाग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Breaking: देवघर के HDFC बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में डाला डाका, 2 करोड़ लूटकर फरार 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रमाडा होटल में 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन , 175 महिला चिकित्सक करेंगी शिरकत

जमशेदपुर : ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) द्वारा 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन दो दिवसीय रूप से आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल, कदमा बना झारखंड का पहला यूनेस्को नेटवर्क स्कूल, दूसरे देश के बच्चों से संवाद स्थापित कर सकेंगे छात्र

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने झारखंड का पहला स्कूल बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसे यूनेस्को संबद्ध स्कूल नेटवर्क (ASPnet) में शामिल किया गया है, यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time