जमशेदपुर: सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर और साकची बाजार में ‘#GSTBachatUtsav’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों से मुलाकात कर #NextGenGST Reforms के बारे में चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दी।
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा
सांसद महतो ने मोदी के आह्वान का हवाला देते हुए कहा कि स्वदेशी सामान खरीदना और बेचना युवाओं की मेहनत और मिट्टी की खुशबू का सम्मान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों के इस मौसम में देश के उत्पादों को प्राथमिकता दें।

जीएसटी रिफॉर्म से लाभ
महतो ने बताया कि आने वाले त्यौहारों के दौरान जीएसटी रिफॉर्म से खरीददारी बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को ऐतिहासिक बचत मिलेगी। टैक्स में मिली छूट करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाएगी और आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी।
उपस्थित लोग
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया, पूर्व अध्यक्ष सुशील संथालिया, अनिल मोदी, सुबोध झा, चिंटू सिंह, संजय तिवारी, राजकुमार शाह, युवराज सिंह, मनोज बाजपेई, अमित संघी, उज्जवल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


















































