Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारा तय, आज प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना का करेंगे शुभारंभ

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा 101 और जदयू 102 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष 40 सीटें लोजपा (आर), हम और आरएलएम के बीच बांटी जाएंगी। हालांकि सहयोगियों के बीच अंतिम सहमति और चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीटों की आधिकारिक घोषणा होगी।

लोजपा (आर) को अधिकतम 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि हम 8-10 और आरएलएम पांच सीटों की मांग कर रहे हैं। भाजपा इस बार सहयोगियों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए बातचीत कर रही है। कुल मिलाकर भाजपा और जदयू 203 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी चालीस सीटें सहयोगियों में वितरित होंगी।

उम्मीदवारों के पैनल पर काम जारी
भाजपा ने सभी 243 सीटों के लिए लगभग 6,000 उम्मीदवारों के बायोडाटा मांगे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को हर सीट पर पांच संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करने का निर्देश दिया है। सीट बंटवारा और उम्मीदवारों की घोषणा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद की जाएगी।

चिराग पासवान के लिए भी जगह
भाजपा ने साफ किया है कि वह लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को चुनाव में अहम खिलाड़ी मानती है। आवश्यक पड़ने पर भाजपा अपने हिस्से की सीटें उनके पक्ष में छोड़ सकती है। पिछली बार भी भाजपा ने वीआईपी को 11 सीटें दी थीं, जिनमें छह सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार लड़े और बाद में चार विधायक भाजपा में शामिल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी का शुभारंभ: बिहार महिला रोजगार योजना से 75 लाख महिलाओं को फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ करेंगे, इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये का शुरुआती अनुदान दिया जाएगा। योजना का कुल बजट 7,500 करोड़ रुपये है और इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार व आजीविका के जरिए सशक्त बनाना है।

योजना की विशेषताएं
इस योजना में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता के साथ प्रशिक्षण और सामुदायिक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्रामीण हाट-बाजारों के विकास से उत्पाद की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना केवल बिहार की स्थायी महिला निवासियों के लिए है।

महिलाओं का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना जरूरी है। जो महिलाएं अभी तक जुड़ी नहीं हैं, उनके लिए सदस्यता लेने का अवसर उपलब्ध है।

आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीण क्षेत्र: स्थानीय ग्राम संगठन या जीविका समूह के माध्यम से आवेदन।
शहरी क्षेत्र: जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

    किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

    Spread the love

    Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

    मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time