बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर झरिया मोड़ के समीप शुक्रवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस की तत्परता से गैस टैंकर चालक गौतम बुद्ध कुमार (25) की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, चालक जमशेदपुर से कोलकाता की ओर खाली गैस टैंकर लेकर जा रहा था। उसी समय सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण उसका टैंकर संतुलन खो बैठा और चालक केबिन में फंस गया।

मौके पर पहुंची बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से चालक को केबिन से बाहर निकाला। तत्परता से किए गए इस प्रयास के बाद चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया।
वर्तमान में चालक चिकित्साधीन है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की समय पर हस्तक्षेप और सावधानीपूर्ण कार्यवाही के कारण बड़े नुकसान और संभवतः जान के नुकसान से बचा जा सका।
There is no ads to display, Please add some


















































