Jamshedpur: कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक, मनाई गई डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में आज संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और BLA-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि प्रखंड पर्यवेक्षक पंचायत स्तर पर भ्रमण कर लंबित पंचायत कमेटियों और BLA-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूरा करें और उसका प्रतिवेदन जिला कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं के समाधान सुनिश्चित कर सकता है। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी, विजय यादव, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण कार्य किए।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में मनरेगा, राइट टू एजुकेशन और फूड सिक्योरिटी बिल जैसे ऐतिहासिक निर्णय हुए, जिससे करोड़ों लोग आज भी लाभान्वित हैं। डॉ. सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का जनक भी माना जाता है।

जयंती अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंत कुमार, ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजीव मिश्रा, रणजीत सिंह, ऋषि मिश्रा, सुशील घोष, इरसाद हैदर, अंसार खान, रंजीत झा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time