जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में एनएसएस विंग द्वारा स्वच्छता ही सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएसएस की छात्राओं ने सबसे पहले एक जागरूकता रैली निकाली, जिसमें उन्होंने शहर के ठेले वालों, खोमचे वालों और छोटे स्टॉल संचालकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया। छात्राओं ने उन्हें खाने-पीने की चीज़ों को ढक कर रखने, हाथ धोकर ही खाने को छूने और सब्जियों के छिलके कूड़ेदान में डालने जैसी बुनियादी स्वच्छता आदतों के प्रति जागरूक किया।
छात्राओं ने साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व को समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया। इस नाटक के जरिए उन्होंने बताया कि स्वच्छ भोजन, साफ वस्त्र और हमारे आसपास की सफाई हमारे स्वस्थ जीवन के लिए कितनी जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सफाई कर्मचारियों को भी प्रेरित किया कि सफाई करते समय दस्ताने और मास्क का इस्तेमाल करें, ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ती, NSS ऑफिसर डॉ. डी. पुष्प लता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल और एनएसएस की छात्राओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान ने न केवल परिसर की सफाई बढ़ाई बल्कि समाज में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अहम भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some



















































