जादूगोड़ा: जादूगोड़ा में छह दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण रीजनल मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा और आयोजन संबंधी गाइडलाइन का अधिकांश पंडालों में सही पालन हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट ने सीसीटीवी कैमरा, वालंटियर आई कार्ड, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग निकासी मार्ग और फायर से जुड़ी सामग्री की जांच की। जिन समितियों ने गाइडलाइन का पालन किया, उन्हें बधाई दी गई, वहीं कुछ समितियों को तत्काल सुधार करने के लिए फटकार भी लगाई गई।
निरीक्षण के दौरान जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल और उनकी टीम भी मौजूद रहे। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था और भक्ति समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन की पुष्टि की।
इसे भी पढ़ें :
Potka: पोटका में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ महासप्तमी की शुरुआत


















































