Potka: पोटका में करम महोत्सव, ओड़िशा, झारखंड और बंगाल से पहुंचे हजारों लोग

पोटका:  भालकी में मुंडा स्वशासन व्यवस्था के पोटका प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष माधव सिंह मुंडा के नेतृत्व में करम महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ओड़िशा, बंगाल और झारखंड से हजारों मुंडा समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और पूजा अर्चना करते हुए समाज में एकता का संदेश दिया।

महोत्सव की शुरुआत विधिपूर्वक करम डाली को गाड़कर पूजा अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि पोटका बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि समाज में एकता ही विकास की कुंजी है। वहीं, समाज सेवी बौद्ध मुंडा, नियारेंज हेंरेंज, नपल मुंडा, विमल मुंडा और गोपीनाथ मुंडा ने कहा कि शिक्षा से ही समाज को मजबूत और उन्नत बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा समाज को संगठित रखकर राजनीति, नौकरी और अन्य क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करती है।

माधव सिंह मुंडा और संजय मुंडा ने बताया कि करम महोत्सव समाज की धार्मिक परंपरा, सभ्यता और संस्कृति से जुड़ा है। यह आयोजन न केवल समाज को एकजुट करता है बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश भी देता है।

इस अवसर पर प्रखंड के कई वरिष्ठ समाजसेवी और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें सलाहकार जय हरि सिंह मुंडा, उमेश मुंडा, गोपाल मंडा, भूदेव मुंडा, जितेन मुंडा, पाहन महतो बामकीन मुंडा और प्रखंड उपाध्यक्ष संजय मुंडा शामिल थे। महोत्सव के दौरान पूरे समाज ने न केवल भक्ति और उत्साह का परिचय दिया बल्कि समाज को संगठित और उन्नत बनाने का संकल्प भी लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा में रीजनल मजिस्ट्रेट ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, कुछ समितियों को मिली चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time