Jamshedpur: जमशेदपुर में सांसद विद्युत वरण महतो के टैंकरों से बागबेड़ा में स्वच्छ पानी का वितरण

जमशेदपुर:  बागबेड़ा के गांधीनगर शाखा मैदान में सांसद विद्युत वरण महतो के टैंकरों से दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ग्रामवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।

बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने बताया कि सांसद महतो का यह योगदान बागबेड़ा की जनता के लिए सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांसद जी के प्रयासों से ग्रामीणों को समय पर और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है।

 

इस अवसर पर गांधीनगर के दीपक दागी, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के संयोजक और भाजपा नेता के नेतृत्व में पानी का वितरण किया गया। इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने इस सेवा के लिए सांसद महतो को धन्यवाद दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Potka: पोटका में करम महोत्सव, ओड़िशा, झारखंड और बंगाल से पहुंचे हजारों लोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time