Jamshedpur: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ साकची में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बड़ी संख्या में जुटे लोग

जमशेदपुर:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने साकची बाजार में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और दुकानदारों का जोशपूर्ण समर्थन मिला।

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और नामों को हटाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ बनकर चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग कर रही है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें
कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से चार प्रमुख मांगें रखीं —
मशीन रीडेबल मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाए।
हर चुनाव से पहले सूची अपडेट्स सार्वजनिक हों।
नाम हटाने पर त्वरित शिकायत निवारण की व्यवस्था हो।
वोटर लिस्ट संशोधन के लिए कट-ऑफ तिथि तय की जाए।
नागरिकों ने कहा कि यह पहल लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है।

अभियान में अमर कुमार मिश्रा, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, राजीव मिश्रा, रंजीत सिंह, शाहनवाज खान, अली रज़ा खान, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, बिजय यादव, गुरदीप सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश यादव, निखिल कुमार, हरिहर प्रसाद और सुनीता टोप्पो सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: 3 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, दुर्गा पूजा के पवित्र अवसर पर गांव में छाया मातम

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *