Bahragora: 3 साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत, दुर्गा पूजा के पवित्र अवसर पर गांव में छाया मातम

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत, वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। तीन वर्षीय जोजो, जो परिवार का इकलौता बच्चा था, तालाब में डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, जोजो अपने मामा के घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब में चला गया, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक घर में नहीं दिखा, तो परिवार ने उसे तलाशना शुरू किया। थोड़ी ही देर में उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला। परिवार के लोग तुरंत उसे गोपीबल्लापुर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जोजो, रवि शंकर प्रधान का इकलौता पुत्र था। रवि शंकर गांव में कपड़े की दुकान चलाते हैं और उनकी शादी लगभग चार साल पहले हुई थी। बेटे की अचानक मौत से परिवार गहरे शोक में डूब गया है। गांव में इस घटना की खबर मिलते ही सन्नाटा और मातम फैल गया। दुर्गा पूजा की खुशियां गहरे शोक में बदल गईं, और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: PDS डीलर के निधन पर संघ ने परिवार को दिया आर्थिक सहयोग, पुत्र को मिलेगा लाइसेंस

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time