Jamshedpur: PDS डीलर के निधन पर संघ ने परिवार को दिया आर्थिक सहयोग, पुत्र को मिलेगा लाइसेंस

जमशेदपुर:  हेंसड़ा पंचायत के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदार जयंत कुमार महाकुड़ का आकस्मिक देहांत हो गया। इस दुखद अवसर पर पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली और अन्य पदाधिकारी मृतक के परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और ढाढ़स बंधाया।

प्रखंड और जिला संघ ने मिलकर परिवार को सहायता राशि प्रदान की। संघ अध्यक्ष अनवर अली ने परिवार को आश्वस्त किया कि अनुकंपा के आधार पर जयंत महाकुड़ के पुत्र को दुकान का लाइसेंस दिलाया जाएगा।

परिजनों ने बताया कि जयंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पैसों की कमी के कारण उचित इलाज नहीं हो सका, जिससे उनका आकस्मिक निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है क्योंकि लंबे समय से कमीशन का भुगतान नहीं मिला।

संघ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को पीडीएस डीलरों के संबंध में सुझाव और चिंतन करना चाहिए। समय पर कमीशन न मिलने से डीलरों की स्थिति गंभीर होती है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में संघ उनके साथ है। इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता, दुकानदार राजकुमार कैवर्त, दिलीप कुमार बेरा, सपन कुमार दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: साकची कालीमाटी रोड पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला, स्थिति गंभीर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित, भविष्य की राह चुनने में विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन 

जमशेदपुर : कक्षा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा एवं करियर के सही विकल्प को लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्पन्न होने वाले असमंजस को दूर करने तथा उन्हें भविष्य की राह…

Spread the love

Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना से छह लाख महिलाओं के नाम काटे जाने पर हमलावर हुई भाजपा, प्रदेश प्रवक्ता ने हेमंत सोरेन को बताया धोखेबाज

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से छह लाख महिलाओं को वंचित किए जाने पर भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई है. प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने मुख्यमंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time