Bahragora: रास्ते के गड्ढे में बिगड़ा बाइक का बैलेंस, आगे चल रहे वाहन से टकराकर दो युवकों की मौत

बहरागोड़ा :  दुर्गा पूजा के पवित्र अवसर पर बहरागोड़ा थाना और बरसोल थाना के सीमा क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। घटना एनएच-49 के रंगड़ो पुलिया के पास हुई।

मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईंटामुड़ा गांव के धोनी पातर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर खंडामौदा गांव में दुर्गा पूजा के दौरान हो रहे ओड़िआ यात्रा देखने जा रहे थे।

रंगड़ो पुलिया के पास गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों युवक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची बहरागोड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को एनएचआई एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने सोमनाथ मुंडा को मृत घोषित कर दिया। जबकि धोनी पातर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: नवमी की रात दुर्गा पूजा पंडाल में उपद्रव, कई कारों के शीशे तोड़े गए

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *