पोटका: विजयादशमी के अवसर पर पोटका में महिलाओं ने पारंपरिक उत्साह और भावनाओं के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की।
मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया। इस दौरान एक-दूसरे के गालों पर सिंदूर लगाकर उन्होंने उत्सव का आनंद लिया और कहा — “मां आसछे, बोछोर आबार आसबे” (मां आई हैं, अगले वर्ष फिर आएंगी)।
पूरे माहौल में भक्ति और उमंग का संगम देखने को मिला।
मां दुर्गा को श्रृंगार चढ़ाकर महिलाओं ने अश्रुपूर्ण आंखों से विदाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। पूजा संपन्न होने के बाद माता का कलश विसर्जन भी किया गया।
इसे भी पढ़ें :
Potka: कालिकापुर में जयंती पर बच्चों ने सुनी गांधी-शास्त्री की जीवन प्रेरणा