Adityapur: आदित्यपुर टोल ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

आदित्यपुर:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साथबोहनी बिराजगंज निवासी 22 वर्षीय अंकुश पांडे की बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। अंकुश कदमा बाजार में दुर्गा पूजा को लेकर अस्थायी दुकान लगाया था और रात में दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

रात करीब 11 बजे आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने अंकुश की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अंकुश अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकुश को तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के घर और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस से दोषी वाहन चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: रास्ते के गड्ढे में बिगड़ा बाइक का बैलेंस, आगे चल रहे वाहन से टकराकर दो युवकों की मौत 

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time