जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक सौरव सिंह पर हमला हुआ। सौरव ने कुछ समय पहले अपना मकान लगभग 18 लाख रुपये में बेचा था। इस दौरान कदमा निवासी मनीष ने दोस्ती के नाम पर 5 लाख रुपये दिए थे। पूरी रकम का हिसाब न होने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
पुराना विवाद फिर भड़का
कुछ दिन पहले मनीष ने सौरव को कदमा थाना में पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां पुलिसकर्मियों ने सौरव की पिटाई भी की। हालांकि मामला कुछ समय के लिए शांत हुआ, लेकिन पैसों को लेकर तनातनी बनी रही। बीते दिन जब सौरव ने बकाया रकम मांगी, तो मनीष अपने कुछ दोस्तों के साथ सौरव के पास पहुंच गया।
कार से खींचकर की मारपीट
आरोप है कि मनीष ने सौरव को अपनी कार से बाहर खींचकर जमकर पीटा। किसी तरह सौरव जान बचाकर पास के कदमा के.डी. फ्लैट की छत पर चढ़ गया और अपने परिजनों को फोन किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सौरव को सीधे कदमा थाना ले गए।
पुलिस कार्रवाई पर परिवार का गुस्सा
परिजन का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि यह घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना स्तर पर ऐसी घटनाओं की अनदेखी से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :
Adityapur: आदित्यपुर में पूर्व विधायक मलखान सिंह के बेटे पर हमला, झड़प में कई घायल




















































