Jamshedpur: पैसे के विवाद में युवक को कार से खींचकर पीटा, थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने से किया इनकार

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिरसानगर क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर एक युवक सौरव सिंह पर हमला हुआ। सौरव ने कुछ समय पहले अपना मकान लगभग 18 लाख रुपये में बेचा था। इस दौरान कदमा निवासी मनीष ने दोस्ती के नाम पर 5 लाख रुपये दिए थे। पूरी रकम का हिसाब न होने के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

पुराना विवाद फिर भड़का
कुछ दिन पहले मनीष ने सौरव को कदमा थाना में पुलिस के हवाले कर दिया था, जहां पुलिसकर्मियों ने सौरव की पिटाई भी की। हालांकि मामला कुछ समय के लिए शांत हुआ, लेकिन पैसों को लेकर तनातनी बनी रही। बीते दिन जब सौरव ने बकाया रकम मांगी, तो मनीष अपने कुछ दोस्तों के साथ सौरव के पास पहुंच गया।

कार से खींचकर की मारपीट
आरोप है कि मनीष ने सौरव को अपनी कार से बाहर खींचकर जमकर पीटा। किसी तरह सौरव जान बचाकर पास के कदमा के.डी. फ्लैट की छत पर चढ़ गया और अपने परिजनों को फोन किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सौरव को सीधे कदमा थाना ले गए।

पुलिस कार्रवाई पर परिवार का गुस्सा
परिजन का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि यह घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना स्तर पर ऐसी घटनाओं की अनदेखी से अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: आदित्यपुर में पूर्व विधायक मलखान सिंह के बेटे पर हमला, झड़प में कई घायल

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time