Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट में टॉउन क्लब को हराकर MCC ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 9वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉउन क्लब को 131 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

 

मिडिलसेक्स की दमदार बल्लेबाजी
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर एमसीसी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. एमसीसी ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 326 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

 

शिवम कुमार ने 115 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए.
जय प्रकाश राजपूत ने 50 रन (3 चौके, 5 छक्के),
कुमार करण ने 45 रन,
और तन्मय तंतुबाई ने 36 रनों का योगदान दिया.
टॉउन क्लब की ओर से शुभम यादव ने 69 रन देकर 3 विकेट और राहुल लकड़ा ने 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए टॉउन क्लब लड़खड़ाया
जीत के लिए 327 रनों का पीछा करते हुए टॉउन क्लब की टीम 27.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी. चोट के कारण टीम के दो खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके.

सिद्धार्थ अग्रवाल ने 51 रन,
संजय लोहार ने 45 रन,
कृपा सिंधु चंदन ने 29 रन,
प्रणय कुमार ने 24 रन,
और सत्यम मिश्रा ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया.
एमसीसी की ओर से तन्मय तंतुबाई ने 37 रन देकर 3 विकेट, जबकि ललित सिंह और आदित्य पुष्कर ने 2-2 विकेट चटकाए.

आगे की चुनौती
मिडिलसेक्स क्रिकेट क्लब अब क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखने के लिए तैयार है.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट में शाह स्पोर्ट्स अकादमी को पराजित कर RK Academy क्वार्टर फाईनल में 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : खेलो झारखंड में सीमन सरदार ने जीता रजत पदक

पोटका : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के कक्षा नौवीं के छात्र सीमन सरदार ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time