जलगांवः महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई. इससे यात्रियों में दहशत हो गयी और आननफानन में कई लोग ट्रेन से कूद गये. उसी समय विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे को लेकर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस को कोच B4 के पहियों से नीचे से ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने की सूचना पर रोका गया था. तभी यात्रियों में आग लगने की सूचना फैल गयी. इसके बाद यह हादसा हुआ. यह घटना परांदा रेलवे स्टेशन के पास हुई है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur : बागबेड़ा की महिला के बैंक खाते से 1.21 लाख की साइबर ठगी
There is no ads to display, Please add some



















































