Jamshedpur : बागबेड़ा की महिला के बैंक खाते से 1.21 लाख की साइबर ठगी

एपीके फाइल डाउनलोड करते ही अकाउंट से कटने लगा पैसा

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी निवासी चांदनी कुमारी के खाते से साइबर ठगों ने 1.21 लाख रुपये की ठगी कर ली. चांदनी ने इस घटना की लिखित शिकायत बागबेड़ा थाने में दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, चांदनी का बेटा रौनक तिवारी एक पार्सल डिलीवरी से जुड़ी जानकारी के लिए मोबाइल पर सर्च कर रहा था. इसी दौरान उसे व्हाट्सएप पर मोबाइल नंबर 9835001835 से एक लिंक प्राप्त हुआ. लिंक पर क्लिक करते ही एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई. फाइल डाउनलोड होने के पांच मिनट के भीतर चांदनी के खाते से कुल सात बार में 1.21 लाख रुपये कट गए. घटना का पता चलते ही चांदनी ने तुरंत बैंक से संपर्क कर अपने खाते को फ्रीज करवाया, लेकिन तब तक खाते से सारी राशि निकाल ली गई थी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time