Chaibasa: गुवा SAIL ने 129 विस्थापित परिवारों को दिया नया आवास, 10 दिन में शिफ्ट होने का अल्टीमेटम

गुवा:  गुवा सेल प्रबंधन ने क्षेत्र के विस्थापित परिवारों को नोटिस जारी करते हुए 10 दिनों के भीतर बिरसा नगर-2 स्थित नवनिर्मित वास स्थल में प्रवेश करने का निर्देश दिया है। सेल की ओर से बताया गया कि यह निर्णय 7 अक्टूबर को जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था। जिन परिवारों को पहले ही आवंटन आदेश मिल चुके हैं, उन्हें अब समय पर नए घरों में शिफ्ट होना होगा।

प्रबंधन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ ‘लोक परिसर (अप्राधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971’ के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सेल संपदा विभाग ने बताया कि आवंटन आदेश और चाबियाँ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालयीन समय के दौरान प्राप्त की जा सकती हैं।

सूचना के अनुसार, नानक नगर के 84, बीबीसी सब स्टेशन क्षेत्र के 22 और जाटा हाटिंग क्षेत्र के 23 परिवारों को बिरसा नगर-2 में नवनिर्मित आवास आवंटित किए गए हैं। सेल प्रबंधन ने कहा कि विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है ताकि सभी को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अटल पार्क का जल्द होगा सौंदर्यीकरण – लगेंगी हाईमास्ट लाइट, कविता परमार ने GM को सौंपा मांग पत्र

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time