Bihar Elections: NDA में हुआ सीटों का बंटवारा, BJP-JDU को मिली 101 सीटें – चिराग को इतने से करना पड़ा संतोष

पटना:  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारा कर दिया है। इस बार एनडीए में प्रमुख दलों – बीजेपी और जदयू को 101-101 सीटें दी गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला।

बीजेपी महासचिव का बयान
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि एनडीए परिवार ने सौहार्दपूर्ण माहौल में सीट बंटवारा पूरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस फैसले से खुश हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट

प्रशांत किशोर के नेता पर केस पर प्रतिक्रिया
चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रशांत किशोर की पार्टी के किसी नेता पर मामला दर्ज होने के सवाल पर पीके ने कहा कि यह कोई फर्क नहीं डालता।

चिराग पासवान का बयान
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा एनडीए में सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरा हुआ। उन्होंने कहा, “बिहार तैयार है। इस बार पूरे दम के साथ ‘बिहार पहले – बिहारी पहले’ की नीति के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे।” इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल हुए और चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता

जमशेदपुर : मानगो पुल के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है। सरयू राय ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time