जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के NSS विंग ने विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।
छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज, हरी सब्जियां और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, जबकि बाजार में मिलने वाले मैदे से बने उत्पाद और अस्वस्थ खाद्य पदार्थ से दूरी बनाना जरूरी है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, NSS ऑफिसर डॉ. डी. पुष्प लता, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल और NSS की छात्राओं का अहम योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


















































