देवघर: देवघर के बिलासी निवासी और प्रसिद्ध कलाकार मार्कण्डेय जेजवाड़े (पुटरूजी) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का परचम लहराया है। उन्हें 46वें इंटरनेशनल ऑनलाइन आर्ट एक्जीबिशन में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता मणिकर्णिका आर्ट गैलरी, दिल्ली की ओर से 10 से 20 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। इसमें देश-विदेश के 46 प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के साथ भाग लिया।
पुटरूजी ने प्रतियोगिता में सूखे कद्दू से निर्मित मूर्तिकला भेजी थी। उन्होंने इसमें माता-पिता और उनके बच्चों की भावनात्मक छवि को उकेरा। देखने वालों को पहली नजर में यह विश्वास ही नहीं हुआ कि यह मूर्ति सूखे कद्दू से बनाई गई है।
प्रतियोगिता में कुल 15 कलाकारों को गोल्ड अवार्ड मिला, जिनमें पुटरूजी भी शामिल रहे। इस उपलब्धि पर देवघर के स्थानीय कलाकारों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और इसे देवघर की कला परंपरा के लिए गर्व का क्षण बताया।
There is no ads to display, Please add some





















































