Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के गोलमुरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मैगजीन लगी देशी पिस्टल, 7.65 एमएम का खोखा और उजली स्कूटी (जेएच 05 सीएन 1393) बरामद किया।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह कार्रवाई गोलमुरी थाना कांड संख्या 152/25 (24 अक्टूबर 2025) के तहत की गई। आरोपी पर 100(1)/352/351(2)/3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 27 लगाई गई है।

एसपी ने बताया कि रिकू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में कई पुराने मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहाँ से आया और इसका प्रयोग किन घटनाओं में किया गया।

इस कार्रवाई में शामिल रहे: नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार चौधरी, थाना प्रभारी संजय सुमन, और अन्य पुलिसकर्मी गौरव सिंह, इंद्र देव राम, अभय मिंज, सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, रफीक आलम, नटू कुकल, विनय कुमार राम, प्रदीप तियु, अरमान अली और चालक गृह रक्षक धनजी सिंह।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम में 12 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, 4 गिरफ्तार – 1 फरार

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time