Saraikela: कार्तिक पूर्णिमा पर होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पुरीधाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रत्नाकर देंगे प्रवचन

सरायकेला:  श्री जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा और पंचक स्नान (बोइतो बंदानो) के अवसर पर 1 नवंबर से 5 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ओड़िशा के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित रत्नाकर नायक (पुरीधाम) द्वारा पांच दिन तक श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन किया जाएगा।

प्रत्येक दिन भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले ओड़िशा के प्रसिद्ध संगीत कलाकारों द्वारा संगीतमय भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति की बैठक में अध्यक्ष राजा सिंहदेव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा ओड़िया समाज का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसे ‘बोइतो बंदानो’ उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में लोग नदी में स्नान करते हैं और केले के पेड़ के छिलके या थर्मोकोल से बने रंग-बिरंगे नाव को नदी में प्रवाहित करते हैं।

समिति ने सभी आयोजनों की रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यक्रम के दौरान शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक और अंतिम दिन 09:00 से 13:00 बजे तक भागवत कथा, भजन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार जगन्नाथ घाट को लाइट से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए स्टॉल पर चाय-पानी की व्यवस्था भी होगी।

बोइतो बोदानो के लिए समिति द्वारा विशेष रूप से थर्मोकोल से तैयार एक बड़ा आकर्षक बोइतो (नाव) खरकाई नदी में प्रवाहित किया जाएगा। प्रत्येक दिन भागवत कथा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। अंतिम दिन कार्यक्रम का भजन, प्रवचन और महाप्रसाद सेवा के साथ समापन होगा।

इस अवसर पर समिति के सचिव पार्थसारथी दाश, कोषाध्यक्ष शंकर सतपथी, वरिष्ठ सदस्य बादल दुबे, चंद्रशेखर कर, प्रशांत महापात्र, राजेश मिश्रा, परशुराम कवि, दुखुराम साहु, सुमित महापात्र, दिपेश रथ, सिपुन महंती, ध्रुव सिंह मोदक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: माटीगोड़ा पंचायत का बड़ा झरना हिल विकास से दूर, गड्ढे का पानी पी रहे हैं आदिवासी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time