सरायकेला: आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड और टाटा स्टील फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा संचालित ओल चिकि अध्ययन केन्द्र में सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षा परिणामों के आधार पर सर्टिफिकेट और अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के विभिन्न अध्ययन केन्द्रों में संपन्न हुआ। कुल 518 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र और अंक पत्र प्रदान किए गए।
अलग-अलग अध्ययन केन्द्रों में वितरण
उच्च विद्यालय, चैनपुर: 112 विद्यार्थी
सारना ओल इतुन, आसड़ा शाहेरबेड़ा: 86 विद्यार्थी
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ालाखा: 85 विद्यार्थी
मध्य विद्यालय, चिलगू चाकुलिया: 77 विद्यार्थी
खेरवाड़ जुमिद आखड़ा, कानदरबेड़ा: 108 विद्यार्थी
ओल इतुन, आसड़ा काशीडीह: 50 विद्यार्थी
विद्यार्थियों ने खुशी-खुशी अपने प्रमाणपत्र और अंक पत्र प्राप्त किए।
संस्था के सचिव बाबु राम सोरेन ने कहा कि “ओल चिकि और संथाली भाषा में पढ़ाई करना जरूरी है”। उन्होंने बताया कि संथाली भाषा भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल है और नई शिक्षा नीति 2020 में भी इसे प्राथमिकता दी गई है। यह भाषा और लिपि विद्यार्थियों के लिए उनकी सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने और सीखने में मददगार है।
कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर बिजय मुर्मू, बबलू सोरेन, विष्णु सोरेन, साथ ही गांव के मांझी बाबा इन्द्र टुडू, नायके बाबा, सोनाराम मुर्मू, मनोहर हांसदा और शिक्षक कोकिल सोरेन, कई अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
There is no ads to display, Please add some



















































