Saraikela: छठ पर्व और दीपावली के लिए आद्रा मंडल में विशेष रेल व्यवस्थाएँ, RPF – GRP और अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर

सरायकेला:  दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल ने अपने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएँ की हैं। इसमें बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर और जयचंडी पहाड़ शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को प्राथमिकता दी गई है।

यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए अस्थायी बैरिकेडिंग, अतिरिक्त टिकट काउंटर, सहायता बूथ और साफ-सुथरे प्रतीक्षालय तैयार किए गए हैं। घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर RPF जवान और महिला कांस्टेबल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रवेश/निकास मार्ग और प्लेटफॉर्म संख्या को व्यवस्थित कर यात्रियों को भीड़ से बचाया जा रहा है। स्टेशनों पर सहायता डेस्क और विशेष टिकट जांच टीम तैनात की गई है।

मंडल में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में वार रूम 24 घंटे सक्रिय है। यहाँ यात्रियों की शिकायतें, Rail Madad, सोशल मीडिया (ट्विटर/X) और अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं की सतत निगरानी की जा रही है।

भारतीय रेल ने इस वर्ष दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 7,724 थी। यह यात्रियों की सुविधा, सेवा भावना और भारतीय रेल की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: ओल चिकि अध्ययन केन्द्र में सर्टिफिकेट वितरण, 518 विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time