सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर अपने आवास पर भक्ति भाव से गौमाता का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने गौमाता का श्रृंगार, प्रदक्षिणा और आरती कर क्षेत्रवासियों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि गौमाता में 33 कोटी देवी-देवताओं का वास है और पांच अनमोल गव्य प्रदात्री गौधन से बड़ा कोई धन नहीं। गोपाष्टमी का पर्व जीवनभर गौमाता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और गोवंश के संरक्षण का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने बताया कि गौसेवा से आत्मिक शांति, सुख और आनंद की अनुभूति होती है।
मनोज कुमार चौधरी ने गौपालन और तुलसी पूजन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुराने समय में घर के आंगन में तुलसी का पौधा और गौवंश का पालन भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा था। गौमाता और तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में इनकी उपस्थिति नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती थी, जिससे परिवार में प्रेम, एकता और समृद्धि बनी रहती थी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: अपराधियों का आतंक – हाईवे पर राहगीर से लूटपाट, गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































