- सार्वजनिक स्थलों और दुकानों पर निषिद्ध तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर की गई कार्रवाई
- तंबाकू के खिलाफ युवाओं की भागीदारी से मिल रही है सफलता
सरायकेला : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिले में शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के संजय चौक और कालूराम चौक स्थित दुकानों में छापामारी की गई। अभियान में निषिद्ध तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थलों पर सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) की धाराओं के तहत दुकानदारों और व्यक्तियों से ₹1400 का जुर्माना वसूला गया।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: कस्तूरबा बालिका विद्यालय की टीम बनी पाइप बैंड विजेता, राज्य स्तर की तैयारी शुरू
तंबाकू सेवन पर रोक के लिए जिले में सतत निगरानी अभियान जारी
यह अभियान राज्य नोडल पदाधिकारी (NTCP) डॉ. अश्विनी कुमार और सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन, डॉ. चंदन पासवान, NTCP कोऑर्डिनेटर धीरज कुमार, नगर पंचायत सिटी मैनेजर महेश जरिका सहित पुलिस बल शामिल रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि तंबाकू सेवन जनस्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन करने या निषिद्ध उत्पाद बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


















































