घाटशिला उपचुनाव: अवैध शराब और नकदी पर प्रशासन की कड़ी नजर, 2.41 हजार लाख की सामग्री जब्त

जमशेदपुर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर विधानसभा उपचुनाव 2025 को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिले में विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अंतर्राज्यीय और अंतरजिला चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।

अवैध सामग्री जब्त
आज की जांच में करीब 2 लाख 41 हजार रुपये मूल्य का फ्रीबीज/सामग्री जब्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि अब तक अलग-अलग कार्रवाई में निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई है:
नकद: ₹42,71,000
शराब: 12,837.55 लीटर (मूल्य ₹10,11,000)
मादक पदार्थ/ड्रग्स: ₹5,10,000
फ्रीबीज/अन्य सामग्री: ₹2,35,69,000
कुल जब्ती: ₹2,93,61,000

जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST), आबकारी विभाग, पुलिस और जिला स्तरीय व्यय निगरानी दल मिलकर सतत कार्रवाई कर रहे हैं।

प्रशासन ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या धन/वस्तु वितरण की जानकारी तुरंत C-Vigil एप के माध्यम से दें। प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: महिला आरक्षी से हुई छेड़खानी मामले में फूटा भाजपा नेता अंकित आनंद का गुस्सा, DGP से पूछा यह सवाल

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

    वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

    Spread the love

    Kharagpur : धालभूमगढ़ स्टेशन से लावारिश हालत में घुमती मिली 17 वर्षीय किशोरी, RPF ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपा

    खड़गपुर : घर में बार-बार डांट और मारपीट से परेशान होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अज्ञात ट्रेन से सफर करते हुए धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां अकेली और परेशान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time