Jamshedpur: मानगो में दो युवकों पर हमला, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट – दो युवक घायल

जमशेदपुर:  आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित युशु भवन के पास रिवर व्यू एनक्लेव में रविवार देर शाम मारपीट की बड़ी घटना हुई। परसुडीह के दो युवकों को कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडिह इमामबाड़ा के पास रहने वाले उमर हुसैन का पुत्र अमान हुसैन (22) और उसका मित्र विकास प्रसाद (22) अपने एक मित्र से मिलने मानगो आए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अमान के रिश्तेदार शेख असलम और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने दोनों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने अमान और विकास को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर अमान के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। दोनों का वहां इलाज जारी है।

घायल अमान के रिश्तेदार शेख सलाउद्दीन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी पुराने झगड़े के कारण इस हमले को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पीड़ित परिवार ने सभी हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: विभिन्न स्कूलों के बीच क्लस्टर स्तरीय रसोईया कुकिंग प्रतियोगिता, रसोईयों ने तैयार किए स्वादिष्ट व्यंजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time