Bihar Elections: पहले चरण में 42.31% औसत मतदान, पटना और बांकीपुर में मतदान धीमा, लखीसराय-बेगूसराय में उत्साह

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार, 6 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे तक औसतन 42.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इस चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। अधिकांश बूथों पर मतदान प्रक्रिया सुचारू है और किसी बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

जिलों में मतदान का हाल
1 बजे तक सबसे अधिक मतदान गोपालगंज (46.73%) और सबसे कम मतदान पटना (37.72%) में दर्ज किया गया। पटना जिले में सबसे कम मतदान बांकीपुर और दीघा सीटों पर हुआ।

अन्य जिलों और उनका मतदान प्रतिशत:
बेगूसराय: 46.02%
भोजपुर: 41.15%
बक्सर: 41.10%
दरभंगा: 39.35%
खगड़िया: 42.94%
लखीसराय: 46.37%
मधेपुरा: 44.16%
मुंगेर: 41.47%
मुजफ्फरपुर: 45.41%
नालंदा: 41.87%
सहरसा: 44.20%
समस्तीपुर: 43.03%
सारण: 43.06%
शेखपुरा: 41.23%
सीवान: 41.20%
वैशाली: 42.60%

विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत
मोकामा: 41.78%
दानापुर: 36.37%
महुआ: 40.41%
राघोपुर: 43.31%
अलीनगर: 37.50%
लखीसराय: 44.20%
एकमा: 41.52%
रघुनाथपुर: 42.23%

सुबह 11 बजे तक का मतदान
सुबह 11 बजे तक अधिकांश जिलों में मतदान निम्नानुसार था:
मधेपुरा: 28.46%
दरभंगा: 26.07%
मुजफ्फरपुर: 29.66%
सीवान: 27.09%
सारण: 28.52%
वैशाली: 28.67%
समस्तीपुर: 27.92%
खगड़िया: 28.96%
मुंगेर: 26.68%
शेखपुरा: 26.04%
नालंदा: 26.86%
भोजपुर: 26.76%
बक्सर: 28.02%
गोपालगंज: 30.04%
लखीसराय: 30.32%
सहरसा: 29.68%

कुल मिलाकर मतदान शुरू होने के पहले पांच घंटे में गोपालगंज, लखीसराय और बेगूसराय में अपेक्षाकृत अधिक उत्साह देखा गया, जबकि पटना और दानापुर जैसे जिलों में मतदान कम रहा। निर्वाचन आयोग ने मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bihar Elections: लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले का विरोध, फेंके गए गोबर और चप्पलें

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

    झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

    Spread the love

    Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

    प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time