Jamshedpur: जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद नहीं होगी, सांसद विद्युत महतो ने रेल मंत्रालय से की बात

जमशेदपुर:  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा से निकले नगर कीर्तन में सांसद विद्युत महतो पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज का आशीर्वाद और प्रसाद प्राप्त किया।

इस मौके पर सांसद महतो ने केंद्रीय रेल मंत्रालय के अधिकारियों को बताया कि कुहासा के नाम पर 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को बंद करने की जो घोषणा की गई थी, वह निरस्त कर दी गई है।

सांसद ने बताया कि पिछले साल भी कुहासा के कारण ट्रेन बंद करने की घोषणा हुई थी। उस समय टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री की मौजूदगी में सिख समुदाय ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रेल मंत्री के आदेश पर ट्रेन चालू कर दी गई थी। इस बार भी सांसद महतो ने रेल मंत्रालय से बातचीत कर सुनिश्चित किया कि इस अवधि में कोई ट्रेन बंद नहीं होगी।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सांसद महतो से मिला और ट्रेन बंद करने की घोषणा पर अपनी आपत्ति जताई।

इस अवसर पर सिख समुदाय की ओर से सांसद महतो को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके इस निर्णय के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया।सांसद विद्युत महतो के प्रयासों से सिख समुदाय की चिंता दूर हुई और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस पूरी अवधि में नियमित रूप से चलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सुधीर पप्पू का दावा – सोमेश सोरेन की जीत तय, भाजपा की जनसभाएं खाली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time