घाटशिला उपचुनाव: अंतिम दिनों में भाजपा को झटका, सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा झामुमो का दामन

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा। गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इनमें ज्यादातर महिलाएं और युवा शामिल थे। यह कार्यक्रम झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसकी अगुवाई पोटका विधायक संजीव सरदार कर रहे थे।

सभा में झामुमो के तेज़तर्रार नेता और सिसई से विधायक जिग्गा सुसारन होरो भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और पार्टी का चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों ने “सोमेश सोरेन की जीत” के नारे लगाए।

सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार ने गांवों तक विकास की रोशनी पहुँचाई है — सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक मिल रहा है। उन्होंने लोगों से चेतावनी दी कि वे झूठे वादों और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें।

विधायक संजीव सरदार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता समझ चुकी है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ प्रचार। उन्होंने कहा,
“घाटशिला की जनता का विश्वास, झामुमो का हौसला — यही इस चुनाव की असली ताकत है।”

सभा में भीड़ ने जोश के साथ नारे लगाए —
“घाटशिला का संदेश, जोहार जोहार सोमेश!”
“रामदास सोरेन अमर रहें!”

सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि इस ऐतिहासिक समर्थन से यह साफ संकेत मिल चुका है कि घाटशिला में झामुमो की प्रचंड जीत तय है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सुधीर पप्पू का दावा – सोमेश सोरेन की जीत तय, भाजपा की जनसभाएं खाली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

    पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time