Bihar Election: पहले चरण में बिहार ने किया रिकॉर्ड 65.08% वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया जोश

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार 65.08 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 के विधानसभा चुनाव (57.29%) से लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। इस बार महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया — महिलाओं के वोट 9.34% और पुरुषों के 7% बढ़े हैं।

मुजफ्फरपुर बना मतदान का सिरमौर
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक मतदान मुजफ्फरपुर में हुआ, जहां 71.41% मतदाताओं ने वोट डाले। यहां 2020 के मुकाबले 13.2 फीसदी की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम मतदान पटना जिले में हुआ, जहां 58.40% लोगों ने मतदान किया। हालांकि यह 2020 के 52.34% से अधिक है, लेकिन राज्य के सभी जिलों में पटना सबसे पीछे रहा।

इन जिलों ने किया मतदान में छलांग
पहले चरण में कई जिलों में वोटिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे आगे रहा मुंगेर, जहां 63.23% मतदान हुआ — 2020 के मुकाबले 13.12% की बढ़ोतरी। समस्तीपुर में 71.22% वोटिंग हुई, जो पिछले चुनाव से 12.28% अधिक है। सहरसा में 69.15% मतदान, यानी 11.21% की बढ़ोतरी।
गोपालगंज में 66.58% मतदान (10.22% की वृद्धि) और लखीसराय में 65.05% वोटिंग (10.65% की वृद्धि) दर्ज हुई।

जहां बढ़ोतरी थोड़ी कम रही
कई जिलों में वोटिंग तो बढ़ी, लेकिन 10 फीसदी से कम की दर से।
इनमें प्रमुख हैं —
बक्सर (9.62%), बेगूसराय (9.36%), खगड़िया (9.39%), वैशाली (8.71%),
मधेपुरा (7.57%), शेखपुरा (7.04%), दरभंगा (6.91%),
सीवान (6.81%), नालंदा (6.71%), और भोजपुर (6.70%)।

बढ़े जनभागीदारी के मायने
पहले चरण की वोटिंग में जिस तरह से महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया, उसने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता परिवर्तन और भागीदारी दोनों चाहती है।
राज्य में 60% से अधिक मतदान केवल चार बार हुआ है, और इस बार बिहार ने फिर से लोकतांत्रिक उत्सव की मिसाल पेश की है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

    Spread the love

    Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

    जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time