Jamshedpur: शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, माता-पिता समेत युवक पर मामला दर्ज

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब विवाह से इंकार कर रहा है। मामले में भाटिया बस्ती निवासी निशांत कुमार, उसकी मां रूपा देवी और पिता मनोज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है।

युवती ने बताया कि निशांत ने 7 मार्च 2024 को पहली बार शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा, लेकिन समय बीतने के बावजूद निशांत ने शादी की बात टालनी शुरू कर दी।

जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो निशांत ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। आहत युवती ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कदमा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ने मनाया आठवां स्थापना दिवस समारोह

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में संस्थान का आठवां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव गौरव बचन एवं व्याख्याताओं ने दीप…

Spread the love

Bahragora : CHC बहरागोड़ा में आयोजित समेकित स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मुफ्त जाँच व दवाओं के साथ एड्स से बचाव की दी गई जानकारी 

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुआ, जहाँ सैकड़ों लोगों ने एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time