जमशेदपुर: बहरागोड़ा समेत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पांच परिवारों को सांसद विद्युत वरण महतो की त्वरित पहल के कारण मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत आर्थिक सहायता मिली।
सांसद महतो के प्रयासों से इन परिवारों को इलाज के लिए आवश्यक राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराई गई, जिससे उनका समुचित इलाज संभव हो सका।
इस योजना के लाभार्थियों में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत के बेनासोली गांव निवासी स्वपन मंडल का परिवार भी शामिल है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरिता मंडल ने बताया कि उनके पति स्वपन मंडल के बेहतर इलाज के लिए 4,80,400/- रुपये की राशि स्वीकृत हुई। परिवार ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण वे इलाज नहीं करवा पा रहे थे।
सांसद महतो ने सरकारी विभागों से तत्काल राशि उपलब्ध कराने के लिए पहल की, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिली। पाँचों गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति वर्तमान में इलाजरत हैं और उनके परिवारों ने सांसद विद्युत वरण महतो और संबंधित विभाग के प्रति गहरा आभार जताया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: दिसंबर तक पानी नहीं आया तो MGM अस्पताल और कॉलेज में जल संकट, सरयू राय ने दी चेतावनी
There is no ads to display, Please add some


















































