Bihar Election: बिहार चुनाव के दूसरा चरण के प्रचार पर विराम, 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी वोटिंग

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी राजनीतिक दलों के चुनावी प्रचार अभियान पर शाम पांच बजे रोक लग गई। अब मतदान दो दिन बाद, 11 नवंबर को होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 4,109 बूथ संवेदनशील और 4,003 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

मतदान का समय और प्रमुख विधानसभा क्षेत्र
कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की समय सीमा इस प्रकार है:
कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के 36 बूथ – शाम 4 बजे तक।
बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई – शाम 4 बजे तक।
बोधगया में 106 बूथों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1,165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल हैं। इस चरण में तीन करोड़ 70 लाख मतदाता मतदान करेंगे।

मतदाता विवरण:
पुरुष मतदाता: 1.95 करोड़
महिला मतदाता: 1.74 करोड़
दिव्यांग मतदाता: 4.04 लाख
सर्विस वोटर: 63,373
थर्ड जेंडर मतदाता: 943
एनआरआई मतदाता: 43
18-19 साल के मतदाता: 7,69,356

बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि इस चरण की तैयारियां पहले चरण से भी कड़ी हैं। जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हैं। अंतरराज्यीय सीमा वाले जिलों में भी चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और संबंधित राज्यों के डीजीपी से भी बातचीत हो चुकी है।

डीजीपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है और सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, जिन जिलों में चुनाव होंगे, वहां राज्य पुलिस बल और अश्वारोही दस्ता भी सक्रिय रहेंगे। सभी सुरक्षा इंतजाम पूर्ण रूप से चल रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time