जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय की सभी समितियाँ उत्साह और समर्पण के साथ अपने-अपने कार्यों को संपन्न कर रही हैं, ताकि यह आयोजन सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय हो।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की शोभा महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ेगी। समारोह छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न और विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच को दर्शाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन छात्राओं के भविष्य को नई दिशा और प्रेरणा देगा।
कुल 1061 छात्राओं को दी जाएगी उपाधि
समारोह में विभिन्न संकायों की कुल 1061 छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। इनमें शामिल हैं:
स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल कार्यक्रम की 800 छात्राएँ
स्नातक एवं स्नातक वोकेशनल कार्यक्रम की 261 छात्राएँ
रैंक धारकों की विशेष पहचान
दीक्षांत समारोह में रैंक धारक छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा:
स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल (बैच 2023–2025) की 24 रैंक धारक छात्राएँ
स्नातक वोकेशनल (बैच 2022–2025) की 17 रैंक धारक छात्राएँ
ओवरऑल स्नातक वोकेशनल टॉपर बीसीए विभाग की छात्रा सोमा बेरा होंगी, जिन्हें ‘ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएट’ का सम्मान दिया जाएगा।
विशेष पुरस्कार और सम्मान
रेखा झा एक्सीलेंस अवार्ड फॉर इकोनॉमिक्स: श्रद्धा सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार दिवंगत डॉ. रेखा झा की स्मृति में उनके पति श्री वरुण झा द्वारा प्रतिवर्ष अर्थशास्त्र विषय की स्नातकोत्तर टॉपर को स्वर्ण पदक और 1 लाख रुपये देने का प्रावधान है। विश्वविद्यालय परिवार इस प्रयास के लिए आभारी है।
उपस्थित अधिकारी और शिक्षकगण
समारोह में कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमा सुब्रमण्यन प्रोक्टर, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार साहु, वित्त एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, वाणिज्य संकायाध्यक्ष दीपा शरण, पूर्व कुलसचिव प्रो. राजेन्द्र कुमार जायसवाल सहित सभी विभागाध्यक्ष और शिक्षकगण उपस्थित रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


















































